अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे खानपुर डागरान दी श्रद्धांजलि

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खानपुर डागरान (अलवर)।
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार को खानपुर डागरान गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेतसिंह यादव की बहन स्वर्गीय संतरादेवी (धर्मपत्नी स्वर्गीय सुबेसिंह यादव, पूर्व सरपंच) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित शोकसभा में अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक बनाराम मीणा, संदीप दायमा, नीलम यादव, इंदर यादव, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अशोक गुप्ता, बलवान यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, यशपाल शर्मा, मनीष शर्मा, मनोज मित्तल, चेयरमैन हरीश रोघा, चेयरमैन सतीश सिंघल, प्रधान संता देवी, पूर्व प्रधान करण सिंह यादव, सहित क्षेत्र के अनेक सरपंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
📸 जयवीर सिंह की रिपोर्ट
स्थान: खानपुर डागरान | दिनांक: 27 जुलाई 2025

Subscribe to my channel


