देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबईव्यापार

गोल्डी यादव और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘नेवता’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

 

भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव अपनी सुरीली आवाज में जब भी कोई गीत गाती हैं तो सबका दिल जीत लेती हैं। वहीं बंगाली ब्यूटी अदाकारा दिया मुखर्जी अपनी अदा और मोहिनी मुस्कान सबको दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘नेवता’ ऑडियंस के बीच आया है। ये सांग काफी धूम मचाने वाला है। इस लोकगीत में सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी का धमाल संगीतप्रेमियों को खूब आनंदित कर रहा है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है, वहीं इसका गीत-संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि दिया मुखर्जी किसी हैंडसम ब्वॉय से प्रेम करती है, जबकि उसकी शादी घरवालों ने किसी और लड़के से तय कर दिया है तथा रिश्तेदारों को नेवता देना शुरू हो गया है। इस पर दिया बहुत परेशान है और अपने प्रेमी को सारा माजरा बयाँ करते हुए कह रही है कि…

‘अब ना मिलन होई जानू ई जहान में, मरला के बाद मिलब आके आसमान में, जानू हो डोलिया में जाये वाला चउरा बनाये लागल नेवता बटाये लागल, हे जानू हो साँझा पराती हमरा घरवा गवाये लागल नेवता बटाये लागल हो…’

लिंक : https://youtu.be/nFQJSQUsz-M?si=I8Gjs0wHZCh6k319

इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह बहुत ही शानदार गाना है, इसे गाते हुए मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गाने में बहुत कुछ खास है, जैसे कि किसी घर में जब शादी पड़ती है तो घर का माहौल कैसा होता है। वह इस सांग के माध्यम से बताया गया है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद!’

वहीं एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘जब जब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से मेरा भोजपुरी गाना आता है तो मैं बहुत हैप्पी होती हूं, क्योंकि इस कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत अच्छे-अच्छे भोजपुरी गाने बनाते हैं, जिसे हर कोई बहुत पसंद करता है। उन्होंने मुझे भोजपुरी में करियर बनाने का मुझे सुनहरा मौका दिया, उसके लिए उन्हें दिल से थैंक्यू।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘नेवता’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने मनमोहक अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव व नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button