LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, थाना मैगलगंज पुलिस ने 09 वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 27 जुलाई 2025:

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मैगलगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थाना मैगलगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 09 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने यह कार्रवाई आज 27 जुलाई को की, और सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

✒️ गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण:

1. नारद – गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित

2. पृथ्वीराज उर्फ माढो – दो आबकारी अधिनियम मामलों में वांछित

3. शिशुपाल – आबकारी अधिनियम

4. अनिल कुमार – आबकारी अधिनियम

5. नन्दकुमार – 279/338 IPC

6. दीपक – आबकारी अधिनियम

7. अमित किशोर – सड़क दुर्घटना मामले में वांछित

8. छोटकन्नू सिंह – मारपीट व गाली-गलौज के मामले में वांछित

9. पुत्तीलाल – आर्म्स एक्ट के तहत वांछित

👮‍♂️ इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक सुशील तिवारी

उपनिरीक्षक अनूप मिश्र

उपनिरीक्षक शुभम कुमार

उपनिरीक्षक कालीचरन यादव

उपनिरीक्षक संदीप यादव

उपनिरीक्षक राजपाल सिंह

हेड कांस्टेबल मोहम्मद असलम

हेड कांस्टेबल अरुण कुमार

कांस्टेबल राहुल कुमार

कांस्टेबल इकरम खां

थाना मैगलगंज पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button