LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी इमरान की गिरफ्तारी, खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 26 जुलाई 2025

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शारदानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी इमरान पुत्र इसरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में थाना शारदानगर की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इमरान के खिलाफ मु0अ0सं0 200/2025 धारा 69/108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार 26 जुलाई को थाना शारदानगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: इमरान पुत्र इसरार

निवासी: ग्राम जटपुरवा डीह, थाना शारदानगर, जनपद खीरी

धारा: 69/108 BNS (भारतीय न्याय संहिता)

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

1. उपनिरीक्षक अम्बेश्वर दत्त त्रिपाठी

2. कॉन्स्टेबल सुनील यादव

3. कॉन्स्टेबल विद्यासागर

(थाना शारदानगर, जनपद खीरी)

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button