LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी संगम गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 25 जुलाई 2025 –

जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमगांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना नीमगांव पुलिस ने आज दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त संगम पुत्र प्रमोद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम मलिगंवा निवासी संगम को गिरफ्तार किया, जो कि थाना नीमगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 295/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: संगम पुत्र प्रमोद उर्फ मुन्ना

निवासी: ग्राम मलिगंवा, थाना नीमगांव, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक सिद्धान्त पवार, थाना नीमगांव

2. कांस्टेबल विकास कुमार, थाना नीमगांव

पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

 

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button