LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता, वारण्टी अभियुक्त आलोक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 25 जुलाई 2025:
जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आज एक और सफलता मिली। थाना नीमगांव पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त आलोक पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम लोनिपुरवा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में दो मामले दर्ज थे –
मु0सं0 1359/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम
मु0सं0 1292/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम
काफी समय से फरार चल रहे आलोक को नीमगांव पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह
कांस्टेबल अभिषेक कुमार
यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक नीमगांव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।
Subscribe to my channel


