LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अवैध असलहे से बिजली विभाग कर्मी पर हमला करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 25 जुलाई 2025 –

जनपद खीरी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली जब थाना खीरी पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारी पर अवैध असलहे से जानलेवा हमला करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक वर्मा उर्फ पुस्सू वर्मा उर्फ पुष्प कुमार पुत्र त्रिभुवन लाल, निवासी ग्राम रूखिया थाना खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना खीरी में मुकदमा संख्या 521/2025 अंतर्गत धारा 109(1)/115(2)/351(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक वर्मा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ खीरी जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें डकैती, लूट, अवैध हथियार रखने, एनडीपीएस एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक गौरव कुमार

कांस्टेबल अशीष

कांस्टेबल रामलखन

कांस्टेबल दीपक कुमार

(सभी थाना खीरी से)

पुलिस प्रशासन ने इस कार्यवाही को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है। खीरी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button