LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ईसानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 24 जुलाई 2025:

जनपद खीरी में अपराधियों पर सख्ती के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ईसानगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में, थाना ईसानगर की पुलिस टीम ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी उस समय की गई जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम:

1. तीरथराम पुत्र सरजू प्रसाद

निवासी – पसियनपुरवा मजरा शंकरपुर, थाना ईसानगर, जनपद खीरी

(वांछित मुकदमा संख्या 262/2025, धारा 64(1)/87 बीएनएस)

2. प्रदीप पुत्र स्व. सोहनलाल (उम्र 26 वर्ष)

3. राममिलन पुत्र स्व. सोहनलाल (उम्र 39 वर्ष)

दोनों निवासी – चमारनपुरवा मजरा लौकाही, थाना ईसानगर, जनपद खीरी

(वांछित मुकदमा संख्या 331/2025, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट)

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उप निरीक्षक अनिल वर्मा

उप निरीक्षक सप्ताह दत्त त्रिपाठी

कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार

कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार

पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button