देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जीरो मॉडल हाईस्कूल में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

*जीरो मॉडल हाईस्कूल में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती*

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई देवेंद्रनगर द्वारा जीरो मॉडल हाईस्कूल में मनाई गई। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात नगर मंत्री अनूप त्रिपाठी,सह मंत्री अनुराग शुक्ला एवं विद्यालय प्राचार्य रमेश अग्रवाल द्वारा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि चंद्रशेखर आजाद दुश्मनों से घिरे होने पर उन्होंने अंतिम गोली स्वयं पर चला दी,परन्तु दुश्मन की पकड़ में नहीं आए। देश की आजादी के लिए 24 वर्ष की आयु में अपने प्राण त्याग दिए। कार्यक्रम में अनूप त्रिपाठी नगर मंत्री,अनुराग शुक्ला सहमंत्री,रमेश अग्रवाल प्राचार्य, नरेंद्र शर्मा,प्रेमलता मिश्रा,निशा गर्ग,उपासना विश्वकर्मा,रमेश कुशवाहा,अतुल द्विवेदी,प्रिंस राज कभीरपंथी सहित विद्यालय के कक्षा नवमी व दसवीं के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button