LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नेपाल से ब्राउन शुगर तस्करी करते दो गिरफ्तार, 3.51 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 21 जुलाई 2025।

जनपद खीरी के थाना गौरीफंटा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा पार से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से 3.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी और क्षेत्राधिकारी पलिया के निर्देशन में गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की टीम ने यह कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:

1. आशीष चौधरी उर्फ अमित पुत्र फिरूवा निवासी धुरजन्ना उरमा, वार्ड नंबर 07, धनगढ़ी, थाना कनरी, जिला कैलाली, नेपाल।

2. राजू चौधरी पुत्र स्वर्गीय गंगाराम चौधरी निवासी धुरजन्ना, वार्ड नंबर 17, धनगढ़ी, थाना कनरी, जिला कैलाली, नेपाल।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त भारत-नेपाल सीमा से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे। चेकिंग के दौरान टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया। थाना गौरीफंटा में NDPS Act की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

➡️ 3.51 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

🔹 गौरीफंटा पुलिस टीम

उपनिरीक्षक विद्यासागर शुक्ल

हेड कांस्टेबल धर्मेश पाण्डेय

🔹 एसएसबी टीम (D/G कंपनी सूडा 39वीं बटालियन)

सहायक कमांडेंट विशन दास

एसआई अर्जुन सिंह

मु.आरक्षी राजेंद्र कुमार

आरक्षी वीर सिंह

आरक्षी सोमेन्द्र कुमार

👉 पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button