LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गौकशी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 21 जुलाई 2025।

जनपद खीरी की हैदराबाद पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गोला के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बांकेगंज रोड पर छापा मारकर तीन गौकशी के आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रिजवान पुत्र अनाउल्ला निवासी भुडवारा, थाना गोला, खीरी

2. तौहीद उर्फ बातून पुत्र कल्लू निवासी भुडवारा, थाना गोला, खीरी

3. नफीस पुत्र फिद्दा निवासी भुडवारा, थाना गोला, खीरी

बरामदगी: छापेमारी के दौरान पुलिस ने 01 बांका (बघौड़ी), 02 छुरी, 01 रस्सी, 01 लकड़ी का गट्टा, 01 पन्नी, 01 जूट का बोरा एवं 01 लाल रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।

आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया:

तीनों आरोपियों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

रिजवान पर एनडीपीएस, गौकशी व आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं।

नफीस पर गौकशी के कई मामले दर्ज हैं।

तौहीद पर पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे चल रहे हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे: संतपाल सिंह राठौर, हेमंत कटियार, अरुण रावत, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, कन्हैया तेजयान, आकाश यादव, नीरज कुमार, प्रेमशंकर और संजीव कुमार।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।

खीरी पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button