अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
थार गाड़ी से भागते बदमाश का पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार जिला अस्पताल में कराया मेडिकल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
बहरोड़ (अलवर), 21 जुलाई 2025:
बहरोड़ कस्बे में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक थार गाड़ी से भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में भागते समय थार गाड़ी का टायर फट गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा किया।
भागने की कोशिश में एक बदमाश जीतू जाट छत से कूद गया लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
पकड़े गए आरोपी जीतू जाट को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Subscribe to my channel


