देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सावन के दूसरे सोमवार पर बांठिया ने किए शिवालयों में दर्शन, पांडेश्वर महादेव के ऐतिहासिक मंदिर में जलाभिषेक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने सावन के दूसरे सोमवार को जालोर-सिरोही क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में दर्शन कर देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।

  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने सिरोही के प्राचीन रिचेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद जालोर जिले के प्रसिद्ध रायथल गांव स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस मंदिर का इतिहास पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है। मान्यता है कि पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान इस क्षेत्र में रुके थे और यहीं भगवान शिव की पूजा कर विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है, जो वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। सावन मास में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और विशेष पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया जाता है। बांठिया ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश में भाईचारा बढ़ने की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर के गादीपति महाराज से धार्मिक चर्चा भी की।

उसके बाद कैलाश धाम बिशनगढ़ जाकर भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।इस दौरान गौतम प्रजापत, भवरानी सरपंच ठाकुर ईश्वर सिंह, नेमीचंद बारूपाल, अशोक चौपड़ा, दिनेश गोलेच्छा, शांतिलाल, ललित कुमार बॉस,संजय सालेचा ,संजय चौपड़ा व नरपतसिंह भी मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button