उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

सावन के दूसरे सोमवार को 35 लोगों ने किया रुद्राभिषेक पूजन

लगातार ग्यारहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन - हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार ग्यारहवें दिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया। सावन के दूसरे सोमवार को 35 लोगों ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के ग्यारहवें दिन दूसरे सोमवार को समाजसेवी मनोज केसरी, अनुभव पाठक, अनुराधा त्रिपाठी, किरन मोदनवाल, डाक्टर विजय,उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, चंचल गुप्ता, सविता मिश्रा,अशोक कुमार केसरी, शिवकुमारी केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, प्रियंका गुप्ता, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, सीता अग्रवाल, चंचला अग्रहरि, संध्या कुमारी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कौशल तिवारी ने दुध, गन्ना का रस व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। सावन के दूसरे सोमवार को 35 लोगों ने रुद्राभिषेक पूजन किया। आरती पूजन में सारिका गुप्ता, पिंकी केसरी, रेखा मोदनवाल, राधिका केसरी, चंदा केसरी,लाडो केसरी, कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button