LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन कन्विक्शन में चार अपराधियों को सजा, गैंगरेप, लूट और धोखाधड़ी के मामलों में मिली कठोर सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 19 जुलाई 2025 —

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप लखीमपुर खीरी पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। न्यायालय में प्रभावी पैरवी के चलते आज चार अलग-अलग संगीन मामलों में अभियुक्तों को कठोर सजा सुनाई गई। इन मामलों में दुष्कर्म, लूटपाट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

👉 पहला मामला (दुष्कर्म – पलिया):

वर्ष 2006 के दुष्कर्म के एक मामले में थाना पलिया क्षेत्र के निवासी इबादत पुत्र शराफत को दोषी करार दिया गया। DJ कोर्ट खीरी ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व ₹1,00,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है।

👉 दूसरा मामला (दुष्कर्म व लूट – कोतवाली सदर):

वर्ष 2014 में थाना कोतवाली सदर में दर्ज केस में सिपाही लाल पुत्र तेजई चौहान को महिला के साथ दुष्कर्म व लूट के अपराध में दोषी पाया गया। ASJ (FTC) कोर्ट खीरी ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹30,000 के अर्थदंड की सजा दी है।

👉 तीसरा मामला (अवैध हथियार – फूलबेहड़):

थाना फूलबेहड़ में अवैध हथियार रखने के मामले में रईश अहमद पुत्र सेंदु को कोर्ट ने जेल में बितायी गई अवधि की सजा व ₹1200 का जुर्माना लगाया है।

👉 चौथा मामला (धोखाधड़ी – सिगांही):

वर्ष 2001 में फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने के अपराध में दिनेश चन्द्र पाण्डेय पुत्र लालता प्रसाद को JM कोर्ट निघासन ने जेल में बितायी गयी अवधि की सजा सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

खीरी पुलिस का यह ऑपरेशन कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button