LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त छोटे उर्फ सौरभ गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 19 जुलाई 2025 — जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नीमगांव पुलिस ने एक वांछित अपराधी छोटे उर्फ सौरभ पुत्र पौथू लाल निवासी ग्राम हज्जनपुर, थाना नीमगांव जनपद खीरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना नीमगांव में मु0अ0सं0 108/2025 अंतर्गत धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी आज 19 जुलाई 2025 को की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

उपनिरीक्षक आशीष सहरावत, थाना नीमगांव

हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र शुक्ला, थाना नीमगांव

पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां आगे भी इसी तरह जारी रहेंगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button