देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मारुगंगा के जल आगमन से लूणी नदी में उमड़ा जनउल्लास, बालोतरा में हुआ विशेष पूजन समारोह

 

 *ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग*

 

बालोतरा।

लगातार तीसरे वर्ष लूणी नदी में मारुगंगा का जल आने से पूरे बालोतरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नदी में पानी की आवक को शुभ संकेत मानते हुए आज बालोतरा में विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने लूणी नदी का विधिवत पूजन कर पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर राजस्थान सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री अमरारामजी चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदनराज जी चोपड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, नगर महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, मदन सिंह, जगदीश सिंह, हंसराज, विक्रम सिंह, पार्षद सावल राम भाटी, पार्षद सुरेश माली, पूर्व पार्षद एवं पत्रकार ओमजी प्रजापत, पत्रकार संतोष एवं देवीलाल पालीवाल सहित कई प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।

लोगों ने बताया कि लगातार तीसरे साल लूणी नदी में पानी का आना पूरे इलाके के लिए शुभ संकेत है। इससे क्षेत्र में जल संकट दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है। नदी किनारे पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना कर आभार प्रकट किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि नदी में जल संरक्षण के लिए स्थायी समाधान भी निकाला जाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button