LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस गिरफ्तारी की बड़ी खबर | गोला पुलिस की कार्रवाई 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी | 17 जुलाई 2025

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 444/25 धारा 69/352/351(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र शाकिर अली निवासी मोहल्ला राजेन्द्रनगर, थाना गोला, जिला खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक ज्ञानप्रकाश मिश्र, थाना गोला

कांस्टेबल शिवचन्द यादव, थाना गोला

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

👉 पुलिस का संदेश:

जनपद खीरी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button