जयपुरबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

ऐतिहासिक सहकार एवं रोजगार उत्सव में बांठिया ने लिया भाग

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया सहकार से समृद्धि का मंत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने गुरुवार को जयपुर प्रवास के दौरान दादिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के भव्य समारोह सहकार एवं रोजगार उत्सव जनसभा में भाग लिया।

    यह ऐतिहासिक जनसभा देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के संबोधन से गौरवान्वित हुई। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को एक नई पहचान मिल रही है और ‘सहकार से समृद्धि’ का लक्ष्य देश में तेजी से साकार हो रहा है।

      भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि इस महासभा में सहकारिता विभाग की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, किसानों व सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।इस मौके पर एक ऐतिहासिक पहल के तहत 8 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए जिससे प्रदेशभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।सभा को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सहकारिता मंत्री गौतम दक समेत कई केंद्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।बांठिया ने बताया कि इस आयोजन ने सहकारिता की शक्ति का नया संदेश दिया है और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ विकास की नई दिशा दिखाई है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button