देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
नेशनल हाईवे रोड यात्रियों के लिए बनी जान की दुश्मन टोल रोड ध्वस्त

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*नेशनल हाईवे रोड यात्रियों के लिए बनी जान की दुश्मन टोल रोड ध्वस्त*
देवेन्द्रनगर से गुजरने वाली सड़क पर हर रोज़ ज़िंदगी दांव पर लगी रहती है, लेकिन सरकार और निगम बेखबर हैं। देवेन्द्रनगर सतना पन्ना रोड नेशनल हाइवे की सड़कों पर दिखने वाले छोटे-बड़े गड्ढे बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं मगर प्रशासन मौन है। सड़कों पर बने गड्ढों से हुए सड़क हादसों में लोग घायल भी हो चुके हैं। नेशनल हाइवे देवेन्द्रनगर के आस-पास के अलावा बहुत से येसी जगह चिन्हित है जहां गहरे गड्ढे हैं। जिसकी वजह से अक्सर वाहन ज्यादातर हादसों का कारण बन रहे हैजहां हाइवे को दुरुस्त करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं वहीं जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते नेशनल हाइवे 39 आज भी अपनी दुर्दशा के आशू बहा रहा है। बड़ागांव से टोल रोड चालू हो जाती है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे यह रोड ध्वस्त होती जा रही है
जनता को इस रोड के उपयोग का टोल देना पड़ रहा जो नहीं देना चाहिए।

Subscribe to my channel


