अलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

खुशखेड़ा पुलिस की तत्परता से पांच नाबालिग बच्चियों की सकुशल वापसी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खुशखेड़ा (राजस्थान), 14 जुलाई 2025 — खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की तेज़ कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि घर के बाहर खेल रही पांच नाबालिग बच्चियों को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना मिलते ही खुशखेड़ा पुलिस तुरंत हरकत में आई और बच्चियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

पुलिस ने इस सर्च ऑपरेशन में सोशल मीडिया का सक्रिय उपयोग करते हुए सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र एवं जागरूक नागरिकों को भी अलर्ट कर दिया। महज 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी पांच बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों की उम्र 5 से 9 वर्ष के बीच थी।

बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर उनके परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं और उन्होंने पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया। खुशखेड़ा पुलिस की सतर्कता और फुर्ती से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

खुशखेड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की चारों ओर सराहना हो रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button