LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

धौरहरा पुलिस व स्वाट टीम ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 13 जुलाई 2025

जनपद खीरी की थाना धौरहरा पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चोरी की बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक अनावरण किया है। इस दौरान दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के कीमती जेवरात समेत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना धौरहरा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

चोरी की घटनाओं का खुलासा

ग्राम महादेव, ग्राम माधवपुरवा और ग्राम टापरपुरवा में हाल ही में हुई नकबजनी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। इन्हीं के आधार पर आज दिनांक 13.07.2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. पप्पू पुत्र सरवन, निवासी ग्राम नयापुरवा मजरा हरदी, थाना धौरहरा, जनपद खीरी

2. संतोष यादव उर्फ पिस्सू पुत्र स्वर्गीय भगवती प्रसाद, निवासी ग्राम डिहुआकला, थाना धौरहरा, जनपद खीरी

बरामद की गई सामग्री:

03 मोती माला जिनमें लॉकेट (पीली धातु) लगे थे

01 जोड़ी कुंडल (पीली धातु)

01 अंगूठी (पीली धातु)

03 जोड़ी पायल (सफेद धातु)

03 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु)

पुलिस टीम का विवरण:

उपनिरीक्षक रामगौरव

उपनिरीक्षक पुष्कर वर्मा

उपनिरीक्षक महेश सिंह

कांस्टेबल मोहित कुमार

कांस्टेबल रविन्द्र कुमार

कांस्टेबल रोहित कुमार

उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव (प्रभारी, स्वाट टीम खीरी) मय स्वाट टीम

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में राहत और विश्वास का माहौल बना है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button