LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मैलानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त शान मोहम्मद उर्फ भूरा गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 12 जुलाई 2025:

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त शान मोहम्मद उर्फ भूरा पुत्र बन्ने को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष मैलानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

अभियुक्त के खिलाफ थाना मैलानी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 295/2025, अंतर्गत धारा 140(4) बीएनएस, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट एवं 5(K)/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को तिकुनियां तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

🔸 नाम: शान मोहम्मद उर्फ भूरा

🔸 पिता का नाम: बन्ने

🔸 निवासी: वार्ड नंबर 02, गौतम नगर, कस्बा व थाना मैलानी, जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह

2. कांस्टेबल अनुराग सिंह

3. कांस्टेबल सोनू सिंह

(सभी थाना मैलानी, जनपद खीरी से)

जनपद पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button