अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

धारूहेड़ा: अवैध रैंप व जलभराव के विरोध में महापंचायत के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज़

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

धारूहेड़ा क्षेत्र में अवैध रैंप निर्माण और लगातार हो रहे जलभराव से आमजन त्रस्त हैं। इसी मुद्दे को लेकर आगामी महापंचायत के आयोजन हेतु महापंचायत आयोजन समिति द्वारा आज गांव-गांव व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महापंचायत भिवाड़ी को जलभराव से बचाने का एक संगठित और शांतिपूर्ण प्रयास है, जिसमें सर्व समाज के लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। महिलाएं, पुरुष, युवा सभी वर्गों ने भारी संख्या में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया है।

जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कल भी यह जनसंपर्क अभियान विभिन्न गांवों में जारी रहेगा।

इस जनजागरण मुहिम में श्री अमर भगत, डा. रूप सिंह, डा. राजेंद्र सिंह, पार्षद हवा सिंह, श्योराज दायमा, श्री अजीत पटेल, श्री सतपाल दायमा, अभय भूरा भिदुड़ी, और डा. हरीश सक्रिय रूप से प्रचार दल के साथ जुड़े रहे।

महापंचायत में जनआवाज बुलंद कर प्रशासन को चेताने की तैयारी की जा रही है ताकि जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button