LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी – वारन्टी अभियुक्त रहीश खां गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 11 जुलाई 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज थाना सिंगाही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त रहीश खां पुत्र गनी खां, ग्राम बालकरामपुरवा थाना सिंगाही जनपद खीरी का निवासी है। उस पर पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 511/23 व अ0सं0 261/22 में आईपीसी की गंभीर धाराओं – 307 (जानलेवा हमला), 392 (लूट), 386 (जबरन वसूली), 414, 411 (अवैध संपत्ति कब्जा), 504, 509 (शब्दों/इशारों से अपमान), 120बी (षड्यंत्र), 166, 69, 67 सहित अन्य धाराओं में आरोप थे।

इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी निघासन के निर्देशन में अंजाम दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उप निरीक्षक आकाश भाटी, थाना सिंगाही

कांस्टेबल ललित कुमार, थाना सिंगाही

कांस्टेबल दुष्यंत यादव, थाना सिंगाही

यह गिरफ्तारी पुलिस की सतत निगरानी और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की नीति का परिणाम है। जनपद खीरी पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ऐसे ही कड़े कदम उठाती रहेगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button