LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ईसानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्राली चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

📍 खीरी, 09 जुलाई 2025

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ईसानगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्राली चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया लोहे का ट्राली डाला बरामद किया है।

🔹 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. विनोद पुत्र रंगीलाल – निवासी ग्राम भयापुरवा, मजरा सुर्जनपुर, थाना खमरिया, खीरी

2. कमलेश पुत्र बदलू – निवासी ग्राम भयापुरवा, मजरा सुर्जनपुर, थाना खमरिया, खीरी

🔸 बरामदगी:

एक अदद लोहे का ट्राली डाला

🔹 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

विनोद:

मुकदमा संख्या 288/2025, धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना ईसानगर

कमलेश:

मुकदमा संख्या 471/12, धारा 307 IPC

मुकदमा संख्या 601/12, धारा 3/25 Arms Act

मुकदमा संख्या 73/24 व 080/24, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम

मुकदमा संख्या 288/25, धारा 303(2)/317(2) BNS

🛡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक अनिल वर्मा

कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सोनवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह – थाना ईसानगर, खीरी

👉 पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के पर्यवेक्षण में ईसानगर पुलिस की यह कार्यवाही जनपद में अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button