
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा_ पचपदरा ,8 जुलाई 2025:
ICAI के CIRC के अंतर्गत बालोतरा CPE स्टडी चैप्टर के तत्वावधान में आज एक विशेष औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL), पचपदरा का सघन भ्रमण किया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 35 सदस्य, जिनमें 3 महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भी शामिल थीं, एक साथ बस द्वारा पचपदरा पहुँचे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा Tata Projects Ltd. के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विशेष रूप से श्री पंकज जी, टाटा प्रोजेक्ट्स से, इस आयोजन की समन्वय प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाई, जिनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें सभी सदस्यों द्वारा सराहा गया।
सभी CA के साथ टाटा प्रोजेक्ट्स ऑफिस में मीटिंग इत्यादि एवं स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व श्री सचिन गोयल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, श्री गुलाम निज़ामुद्दीन, RCM, श्री अमित नाग, महाप्रबंधक – वित्त द्वारा किया गया ! इन सभी गणमान्य व्यक्तियों का चैप्टर की ओर से भी सम्मानपूर्वक राजस्थान की धरा पर स्वागत किया गया। भारत के उद्योग एवं विकास जगत के शिरोमणि श्रद्धेय श्री रतन जी टाटा को उनकी उल्लेखनीय, प्रेरक, समर्पित राष्ट्र भक्ति में जीवन के प्रति श्रद्धा सहित 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साइट पर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश एवं कार्य प्रणाली को समझाने हेतु श्री गजेन्द्र शर्मा, वित्त टीम, श्री विजय सिंह, मानव संसाधन विभाग, श्री सुमंतो अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे ! सभी ने HRRL साइट पर अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद योजना विभाग प्रमुख श्री धनंजय चौबे जी ने सभी सदस्यों को रिफाइनरी इकाइयों के वास्तविक संचालन एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए साइट का मार्गदर्शन कराया। सभी सदस्यों के लिए यह अनुभव अत्यंत शिक्षाप्रद और रोमांचकारी रहा।
भ्रमण के उपरांत, सभी सदस्य HRRL के प्रशासनिक कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने HRRL के CFO CA इंद्रजीत दासगुप्ता जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कंपनी का एकमात्र लक्ष्य है — वर्ष 2025 के अंत तक रिफाइनरी का सफल शुभारंभ करने का है।
इस सफल आयोजन के मुख्य समन्वयक CA नीरज गोयल – संयोजक, CA अभिषेक गुप्ता – सह-संयोजक, CA विजय वडे़रा– कोषाध्यक्ष एवं CA कीर्ति ढ़ेलडिया रहे !
इस अवसर पर विशेष रूप से श्री आर.एन. मंत्री, CA ओमप्रकाश बांठिया, CA जुगराज वडे़रा, एडवोकेट रमेश गुप्ता, CA अशोक बंसल, CA कमलेश लोढ़िया, CA पवन गर्ग, CA जितेन्द्र मंत्री, CA जावेद मोहम्मद CA सुशीला चौधरी, CA अर्चना गुप्ता, CA भारती ओस्तवाल एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने आयोजन समिति के प्रति हार्दिक आभार और प्रशंसा व्यक्त की और ऐसा रिफाइनरी के भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का संभवत किसी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट सीपीई चैप्टर द्वारा नहीं हुआ होगा, प्रथम ऐतिहासिक भ्रमण को स्मरणीय, उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Subscribe to my channel


