LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशलखीमपुर खीरी

गौवध में लिप्त महिला गिरफ्तार, 40 किलो गोमांस और तराजू बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी | 08 जुलाई 2025

जनपद खीरी की थाना भीरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौवध की घटना में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता कमर जहाँ पत्नी अजीजुल खान, निवासी मोहल्ला मनिहारन, कस्बा व थाना भीरा जनपद खीरी की रहने वाली है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गोमांस और एक तराजू मय बाट बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना भीरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

महिला के विरुद्ध थाना भीरा में गौवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:

नाम: कमर जहाँ

पति का नाम: अजीजुल खान

पता: मोहल्ला मनिहारन, थाना भीरा, जनपद खीरी

बरामद सामान:

40 किलोग्राम गोमांस

एक अदद तराजू मय बाट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उप निरीक्षक सचिन कुमार

2. हेड कांस्टेबल रामअचल

3. कांस्टेबल सत्यम शर्मा

4. महिला कांस्टेबल चंचल शर्मा

भीरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button