LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त सूरजपाल गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 06 जुलाई 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पसगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम गदनापुर मोड़, रोडवेज बस स्टॉप क्षेत्र से एक अभियुक्त सूरजपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बूढ़ा गांव, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना पसगवां पर मु0अ0सं0 254/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तारी में उ0नि0 अरविन्द तिवारी समेत पुलिस टीम के पांच सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button