LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

निघासन पुलिस ने नाबालिग की हत्या के चार नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 5 जुलाई 2025:

खीरी जनपद के निघासन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जुलाई 2025 को ग्राम रघुवरनगर, मजरा हरसिंहपुर निवासी श्री जमुना के 10 वर्षीय पुत्र पप्पू की हत्या कर, शव को बबूल के पेड़ से फांसी पर लटकाया गया था। इस मामले में थाना निघासन में मु0अ0सं0 186/2025 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गंभीर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थाना निघासन प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

1. इन्ताज अली उर्फ छोटे पुत्र जाहिद अली

2. मुमताज अली पुत्र जाहिद अली

3. जाहिद अली पुत्र रोज अली

4. नय्यूम पुत्र जमालुद्दीन

(सभी निवासी – रघुवरनगर, मजरा हरसिंहपुर, थाना निघासन, जनपद खीरी)

गिरफ्तारी के उपरांत सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

निरीक्षक (अपराध) दिनेश तिवारी

उपनिरीक्षक आदित्य कुमार यादव

हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह

कांस्टेबल आलोक कुमार यादव

कांस्टेबल राजकुमार यादव

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button