देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी पादरू मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान के जिला संयोजक गणपत बांठिया ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए गणपत बांठिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और युवाओं के उत्थान के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज के युवा यदि विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर लें, तो राष्ट्र निर्माण की दिशा में बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने स्वामीजी के शिकागो भाषण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भाषण भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।उन्होंने ने कहा कि धर्म, आध्यात्म, ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति. जब इन सबका एक साथ जिक्र आता है तो सबसे पहला नाम आता है स्वामी विवेकानंदजी।उन्होंने ने अपने अल्प जीवनकाल में ही उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की छाप और पहचान दुनिया के सामने पेश की थी।बाठिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व बंधुत्व से लेकर धार्मिक कट्टरता के खिलाफ संदेश का प्रसार किया।उन्होंने ने कहा कि स्वामी ने अपने संबोधन ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा का जिस तरह से उल्लेख किया था वह आज सवा सौ साल के बाद भी उतने ही भयावह रूप में उपस्थित हैं।उन्होंने कहा था कि अगर यह बुराइयां न होतीं तो दुनिया आज से कहीं बेहतर जगह होती।स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से शिक्षा प्राप्त की थी।स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं ने देश के नागरिकों को उस वक्त भी जगाने का काम किया और आज भी वो उतनी ही सार्थक व व्यावहारिक हैं।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने कहा कि उनकी सबसे प्रेरक विचारों में से एक था- ‘उठो, जागो और जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो, तब तक रुकना नहीं है।
इस दौरान पादरू मंडल अध्यक्ष मिश्राराम देवासी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, धर्म और ज्ञान को विश्वपटल पर स्थापित किया। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।अंत में सभा का धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री रमेश जैन द्वारा किया गया।इस दौरान मंडल महामंत्री गौतम सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह,घेवरचंद सोनी,नेकसिंह धवेसा, फोजाराम मेघवाल, तुलसीदेवी, मफतलाल सुथार,अशोक विश्नोई, बाबूलाल श्रीमाली सहित अनेको भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।