जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़
मंडी पुंछ में सीरत-उन-नबी कांफ्रेंस से पहले सुरक्षा समीक्षा बैठक, DIG और SSP ने दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पुंछ
मंडी, पुंछ | 3 जुलाई 2025:
सीरत-उन-नबी कांफ्रेंस को लेकर पुंछ जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 7 जुलाई 2025 को मंडी में आयोजित होने वाले इस बड़े धार्मिक आयोजन से पहले राजौरी-पुंछ रेंज के उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री तेजिंदर सिंह (IPS) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पुंछ श्री शफकत हुसैन (JKPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोहन लाल शर्मा के साथ मंडी में सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
बैठक का उद्देश्य आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना था। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। DIG ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के सभी इंतज़ाम पुख्ता होने चाहिए ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि 7 जुलाई को होने वाला सीरत-उन-नबी सम्मेलन सफल और सुरक्षित ढंग से आयोजित हो सके।

Subscribe to my channel


