LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त संजय चौहान गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 03 जुलाई 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त संजय चौहान पुत्र स्वर्गीय परशुराम निवासी ग्राम खैरीगढ़, थाना सिंगाही को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 135/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने पलिया बस अड्डा के पास से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

वरिष्ठ उपनिरीक्षक हीरालाल रावत

हेड कांस्टेबल नीरज कुमार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button