LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी से बड़ी खबर – दो वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी के थाना फूलबेहड़ पुलिस ने 03 जुलाई 2025 को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला है पंडित उर्फ जयपाल पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम जौहरा, जिस पर धारा 323, 324, 504, 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज था। दूसरा अभियुक्त रामपाल पुत्र परागीलाल ग्राम सिसौरा का निवासी है, जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज था। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजेश पाण्डेय, कांस्टेबल बल्देव सिंह, दारा सिंह व राहुल जानीवाल शामिल रहे।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button