खीरी, 2 जुलाई 2025 — पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 4420/14, अपराध संख्या 1277/08 धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित वारंटी अभियुक्त हरिवंश सिंह पुत्र धीरजा, निवासी ग्राम बबुरी, थाना निघासन, जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ की देखरेख में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव
हेड कांस्टेबल राजेश पाण्डेय
हेड कांस्टेबल राजकुमार
कांस्टेबल राहुल जानीवाल
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।