LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस को मिली सफलता, फूलबेहड़ थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 01 जुलाई 2025 —

जनपद खीरी में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त कल्लू पुत्र बुद्दराम को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा की जा रही है, जबकि क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन और थाना फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मु0सं0 2297/23, अ0सं0 198/23 धारा 323, 498ए, 506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: कल्लू पुत्र बुद्दराम

निवासी: बेहड़ सुतिया, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

1. उपनिरीक्षक सोबरन सिंह

2. कांस्टेबल विश्राम सिंह

3. कांस्टेबल नवीन कुमार

फूलबेहड़ पुलिस की इस तत्परता को जनपदवासियों द्वारा सराहा जा रहा है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button