देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

देखकर बुजुर्ग रो रहा है, नशा आज नौजवान को तोड़ रहा है” – राज्यपाल कटारिया ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

पर्यावरण और समाज सुधार की ओर बांठिया ट्रस्ट की पहल राज्यपाल कटारिया ने की ट्रस्ट के कार्यों की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा

 पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचन्द कटारिया रविवार देर शाम देव दर्शन के लिए विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा पहुँचे।जहां पर ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

       श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ तीर्थ नाकोड़ा पहुँचकर कर पार्श्वनाथ भगवान व भैरवदेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।वही रात्रि विश्राम नाकोड़ा तीर्थ

पर किया।उन्होंने ने बताया कि सोमवार सवेरे मंदिर में पूजा की।ट्रस्ट द्वारा कटारिया का स्वागत अभिनंदन किया गया।चेरीटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट सदस्यों द्वारा कटारिया का माला, शॉल, गुलदस्ता व श्रीफल देकर बहुमान किया गया।उन्होंने ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व ट्रस्टसंरक्षक गुलाबचंद कटारिया का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा ट्रस्ट द्वारा करवाये गए सेवा कार्यों की जानकारी देकर आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।बांठिया ने बताया कि वे सोमवार दोपहर नाकोड़ा से रवाना होकर उदयपुर के लिए प्रस्थान किया।

पौधारोपण व नशा मुक्ति अभियान के पोस्टर का विमोचन:-

          श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट सरंक्षक व राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ कटारिया,चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल,उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन,ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया व जसोदा देवी बांठिया द्वारा ट्रस्ट के पौधा वितरण कार्यक्रम का आगाज पौधारोपण कर किया गया।इस दौरान अथितियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के पोस्टर” देखकर हमारा बुजुर्ग रो रहा है नोजवान को आज नशा तोड़ रहा है।” का विमोचन किया गया।

      राज्यपाल कटारिया ने अपने सम्बोधन में कहा आज पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे विषय केवल अभियान नहीं, बल्कि समाज की बुनियाद को बचाने का प्रयास हैं। जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जीवनदायिनी वायु देते हैं। वहीं, नशा समाज को खोखला कर रहा है। यह अभियान युवाओं को चेताने और सही दिशा में प्रेरित करने का माध्यम है।ट्रस्ट को इस जागरूकता कार्य के लिए बधाई देता हूँ।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्यों में जुड़ें।

 चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने भी ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज को जागरूक करने के ऐसे प्रयास निरंतर होने चाहिए।अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और हर गांव-शहर तक पहुँचाया जाएगा।इस दौरान सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा,लघु उद्योग भारती बालोतरा इकाई अध्यक्ष महेंद्र श्रीश्रीमाल,नाकोड़ा ट्रस्टी भरत मेहता,महेन्द्र टाइगर,

हुलास बाफना,कोषाध्यक्ष जीतू चौपड़ा,श्यामसिंह मेवानगर,

अरुण सालेचा,महेंद्र सिंह गोलिया, पुष्प राज चौपड़ा, रूपाराम प्रजापत, नेमीचंद बारूपाल सहित ट्रस्ट के अनेकों सदस्य मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से मिले राज्यपाल कटारिया:-

                    ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचन्द कटारिया नाकोड़ा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,

उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल,पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी,चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल,भाजपा नेता बालाराम मुढ़,भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पाटोदी प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र प्रजापत, नाकोड़ा ट्रस्टी हुलास बाफना,सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा,रमेश भंसाली,खेताराम प्रजापत सहित अनेको जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने आत्मीय मुलाकात कर चर्चा की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button