अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविदिशा
मोहल्ले में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

*दिनांक: 29 जून 2025*
*जिला: विदिशा*
*संवाददाता मनोज धाकड़*
*मोहल्ले में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*तकनीकी साक्ष्य, गवाहों के बयान और मौके से बरामद कारतूसों के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 24.06.2025 को फरियादी शांति कुशवाहा, निवासी चिरंजीवी अस्पताल, शेरपुरा द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सुबह लगभग 09:45 बजे उसकी देवरानी सरोज बाई पति गजेन्द्र कुशवाह (उम्र 39 वर्ष) मंदिर जाने के लिए घर से निकली, तभी सरोज कुशवाहा के घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई, जो सरोज के गले के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ले वालों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ से उन्हें भोपाल रेफर किया गया।
कुछ ही समय बाद रामप्रसाद पासी के मकान की छत के पास पुनः गोली चलाई गई, जिससे पुष्पा पासी को दाहिने हाथ में चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
*साक्ष्य व जप्त सामग्री – घटनास्थल से पुलिस ने*
🔸13 चले हुए राउंड,
🔸 3 खाली खोखे,
🔸 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
*वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:*
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
*पुलिस की कार्रवाई:*
गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सटीक सूचना के आधार पर रेहान फैयाज खान (उम्र 36 वर्ष), निवासी अहमदपुर चौराहा, विदिशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने गोली चलाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया गया।
*इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही:*
👉निरीक्षक विमलेश कुमार राय (थाना प्रभारी सिविल लाइन)
👉निरीक्षक आनंद राज (थाना कोतवाली)
👉उप निरीक्षक रोहित कौरव
👉प्रधान आरक्षक भानु प्रताप, कुलदीप चंदेल, सुरेश रघुवंशी
👉आरक्षक के.के. मिश्रा, अखिलेश राजावत, मोहित गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।

Subscribe to my channel


