उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पसगवां पुलिस ने रास्ता भटके 13 वर्षीय किशोर को सकुशल परिजनों से मिलवाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बालक की सुरक्षित बरामदगी

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 जून 2025 —

जनपद खीरी की पसगवां पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए रास्ता भटके 13 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। यह किशोर दिल्ली से वापस लौटते समय रास्ता भटक गया था और खीरी जनपद के जंग बहादुरगंज कस्बे में भटकता पाया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में लापता व गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत, थाना पसगवां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र श्यामसुंदर, निवासी पनहानगर, थाना सलोन, जनपद रायबरेली को सकुशल खोज निकाला।

📌 घटना का विवरण:

किशोर विवेक कुमार दिनांक 23 जून 2025 को अपने घर रायबरेली से दिल्ली गया था। दिल्ली से लौटते समय वह रास्ता भटक गया और 28 जून को कस्बा जंग बहादुरगंज, थाना पसगवां क्षेत्र में भटकते हुए मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में लिया।

पुलिस द्वारा विवेक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया और आवश्यक पहचान प्रक्रिया के बाद किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

👪 परिजनों ने जताया आभार

किशोर के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने पसगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button