LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भीरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 जून 2025

जनपद खीरी की थाना भीरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

थाना भीरा में दर्ज मुकदमा संख्या 244/2025, धारा 137(2)/87/64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त विकास पुत्र राम सागर, निवासी ग्राम राधनपुरवा, पोस्ट पडरिया तुला, थाना भीरा, जनपद खीरी को मुड़िया चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

1. उपनिरीक्षक श्री ब्रजेश कुमार सिंह

2. हेड कांस्टेबल अनुज कुमार यादव

3. कांस्टेबल मोहित कुमार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button