देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम को देखा गया 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित किया जाने वाले कार्यक्रम मन की बात को सभी मंडल पर देखा गया।

कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने कहा कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 123 वे एपिसोड का प्रसारण हुआ जिसको जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सभी मंडल के बूथों पर अधिकाधिक आयोजित करवाया गया।कार्यक्रम को जिले के सभी 16 मंडल के बूथों पर आयोजित करने की योजना बनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस लोकप्रिय कार्यक्रम को अपने अपने बूथ पर मोह्हले वासियों व महिलाओं के साथ देखा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों से सीधा संवाद करते है व देश की प्रतिभाओं व समाज सेवी व्यक्तियों व संगठन को देश के सामने लाकर उनका प्रोत्साहन करते है।

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत दिनों सम्पन्न हुए योग दिवस, की सफलता, कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित कई विषयो पर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ कार्यक्रम को देखा व राज्यमंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने अपनी यात्रा के दौरान कार्यक्रम को देखा व पचपदरा विधायक अरुण चौधरी बालोतरा में कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

बूथ संख्या 106 पर कार्यक्रम को देखा गया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,विमल मालवीय, राजेंद्र माली, गौतम माली, नेमीचंद बारूपाल,गौतम चौपड़ा,गौतम माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button