देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्यव्यापार

गाइड: एक प्रेम कहानी” बुंदेली फिल्म का मुहूर्त श्री मातंगेश्वर मंदिर में संपन्न

बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होगी फिल्म की शूटिंग

 

उमेश कुशवाहा की रिपोर्ट

खजुराहो।

श्यामा एंटरटेनमेंट & मूवीज़, मुंबई के बैनर तले बनने जा रही बुंदेली फीचर फिल्म “गाइड: एक प्रेम कहानी” का भव्य मुहूर्त पूजन खजुराहो स्थित प्राचीन श्री मातंगेश्वर मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, ब्रजेश सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

फिल्म के निर्देशक सूरज शाह व सुनील वर्मा हैं। इस फिल्म का उद्देश्य बुंदेली भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाजों तथा बुंदेलखंड क्षेत्र के तीर्थ और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना है। यह बुंदेली भाषा की पहली मल्टीप्लेक्स फीचर फिल्म बताई जा रही है।

शूटिंग स्थान:

फिल्म की शूटिंग खजुराहो, ओरछा, झांसी, पन्ना, महोबा जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

कलाकार चयन प्रक्रिया:

फिल्म से जुड़े कलाकारों का चयन 20 जून 2025 को बुद्ध होटल, खजुराहो में संपन्न हुआ था, जिसमें दूर-दराज़ से लेकर स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक ने क्षेत्रीय यूट्यूबरों और कलाकारों से अपील की है कि वे बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

मुख्य कलाकार:

फिल्म में जय यादव मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं जबकि सुश्री अनिता साहू मुख्य अभिनेत्री और निर्माता की भूमिका निभा रही हैं।

सहायक कलाकारों में:

ब्रजेश सिंह, आंशिक सिंह, साक्षी, सुदर्शन, नुसरत हुसैन, लखनलाल अहिरवार, महिमा अहिरवार, रोशनी, अनूप चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, लव कुश शुक्ला, लकी विश्वकर्मा, रुद्रा, बलराम और राज अत्यधि जैसे कलाकारों को शामिल किया गया है।

निर्माता टीम का मानना है कि चयनित अधिकांश कलाकारों को फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम होगी बल्कि बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक प्रयास भी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button