LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फूलबेहड़ पुलिस ने किया दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 24 जून 2025: जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फूलबेहड़ के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. अनूप पुत्र रामऔतार

ग्राम झखरा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी निवासी, संबंधित मु0सं0 2980/18, अ0सं0 161/18, धारा 323/504/506 आईपीसी में वांछित। पेशी तिथि: 25 जून 2025 (माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, लखीमपुर खीरी)

2. नीरज कुमार उर्फ बड़कन्ने पुत्र दुजई

ग्राम मन्ठौवापुरवा पूजागाँव थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी निवासी, संबंधित मु0सं0 906/09, अ0सं0 823/07, धारा 363/366/376 आईपीसी में वांछित। पेशी तिथि: 5 जुलाई 2025 (माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी न्यू लखीमपुर खीरी)

गिरफ्तारी दल:

उ0नि0 श्री अशोक कुमार यादव

कांस्टेबल सचिन कुमार

कांस्टेबल बल्देव सिंह

गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button