उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

* जनपद खीरी दिनांक 23.06.2025*

*जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया*

*निरीक्षण के दौरान पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

लखीमपुर खीरी, 23 जून 2025। जिलाधिकारी खीरी, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा लखीमपुर से सीतापुर रोड पर एल.आर.पी चौकी के पास कन्नौजिया कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी ने सेंटर के सभी कक्षों, संसाधनों तथा कार्यरत कर्मियों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही सम्बन्धित को निर्देश दिया कि पीड़िताओं से संबंधित दस्तावेजों व संचिकाओं का सुव्यवस्थित रूप से संधारण किया जाये व सभी आने वाली पीड़िताओं का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार संपर्क स्थापित किया जा सके।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button