देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बांठिया ने योग दिवस पर जयपुर में किया योगाभ्यास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

       भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया।

    भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे विश्व में 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े की गरिमामयी उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित नागरिकों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक उद्बोधन का श्रवण कर उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।बांठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय पहल शुरू की, जिसके बाद हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है ये वास्तव में मानव मन और आत्मा की अनंत संभावनाओं को प्रकट करने के इस गहन विज्ञान का केवल सबसे सतही पहलू हैं। यह सांस लेने की तकनीक के साथ कुछ योग मुद्राओं या आसनों में महारत हासिल करके मन, शरीर और आत्मा के स्वस्थ विकास की ओर ले जाता है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button