अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मझगई पुलिस ने वांछित अभियुक्त अखिलेश को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 20 जून 2025। थाना मझगई पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त अखिलेश पुत्र नेतराम निवासी सिसैयापुरवा, थाना फूलबेहड़ को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मु०अ०सं० 195/25 धारा 89/64(1)/105 बीएनएस के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक थाना मझगई श्री राजू राव के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

– अखिलेश पुत्र नेतराम, निवासी सिसैयापुरवा, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

– प्रभारी निरीक्षक राजू राव, थाना मझगई

– हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, थाना मझगई

– कांस्टेबल रोबिन सिंह, थाना मझगई

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने जनपद में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सन्देश दिया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button