LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: शारदानगर पुलिस ने 12 बोर बन्दूक और जिंदा कारतूस के साथ 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 20 जून 2025: जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शारदानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शारदानगर पुलिस ने जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोपी दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 12 बोर की एक बन्दूक, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना शारदानगर पुलिस टीम ने ग्राम पतरासी में गोली चलाने के आरोप में वांछित अभियुक्त प्रज्ञानन्द वर्मा और संदीप कुमार वर्मा (दोनो पुत्र स्वर्गीय हरवंश लाल वर्मा) निवासी ग्राम पतरासी, थाना शारदानगर, जिला खीरी को गिरफ्तार किया है।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना शारदानगर में मु.अ.सं. 168/2025, धारा 109(1) बीएनएस और 3/25/27 एवं 30 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उ0नि0 शिवकुमार, थाना शारदानगर

का0 सुनील यादव

का0 चन्द्रभान

का0 सिद्धार्थ गौतम

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button