अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पसगवां में अवैध तमंचे और कारतूस समेत अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 20 जून 2025: जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पसगवां पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पसगवां पुलिस द्वारा की गई।

थानाध्यक्ष पसगवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 जून 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कमतरा की ओर आने वाले कच्चे रास्ते से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विवेक पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मुल्लापुर, थाना पसगवां है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1 अदद देशी तमंचा (.315 बोर) और 1 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।

अभियुक्त विवेक के खिलाफ थाना पसगवां में मुकदमा संख्या 232/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक राहुल सिंघल, चौकी प्रभारी जेबीगंज

कांस्टेबल राहुल कुमार

कांस्टेबल अनुरुद्ध कुमार

कांस्टेबल अंकित हुड्डा

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button