LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अवैध तमंचा और कारतूस संग अभियुक्त गिरफ्तार, पलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

पलिया, जनपद खीरी, 20 जून 2025: पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में, थाना पलिया पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त हकीमुद्दीन पुत्र जाहिर, निवासी ग्राम अतरिया, थाना पलिया, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना पलिया में मु0अ0सं0 241/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 501/2020 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम, थाना पलिया

मु0अ0सं0 145/2024 धारा 363/366/376 भादवि एवं 5जे(2)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना पलिया

मु0अ0सं0 241/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना पलिया

बरामदगी:

1 अदद अवैध तमंचा (315 बोर)

1 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 श्री राजीव कुमार, थाना पलिया

उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह, थाना पलिया

का0 जीवन सिंह, थाना पलिया

का0 मुकेश कुमार, थाना पलिया

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button