अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैगलगंज में लूट की घटना में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी, 20 जून 2025: थाना मैगलगंज पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में थाना मैगलगंज पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण:

6 जून 2025 को वादी श्री अनिकेत अपने भाई आदर्श और नवविवाहिता बहन प्रिंसी के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी दीक्षितपुर गांव के पास 3 अज्ञात लुटेरों ने रास्ता रोक लिया और कान के दो कुण्डल व गले का एक हार लूट लिया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मैगलगंज में मु.अ.सं. 175/2025 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. पंकज पुत्र माताप्रसाद, निवासी ग्राम बेलवा, थाना लहरपुर, सीतापुर (39 वर्ष)

2. छोटू पुत्र गोवर्धन, निवासी ग्राम लोनियन पुरवा, थाना एवं जिला खीरी (24 वर्ष)

दोनों अभियुक्तों को कठिना नदी पुल से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 7,210 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल HF डिलक्स (UP31AA8523) बरामद की गई है। आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

फरार अभियुक्त:

1. रंजीत कुमार पुत्र भगवानदास, निवासी ग्राम चौवापुर, थाना एवं जिला खीरी

2. अंशु तिवारी पुत्र श्यामू तिवारी, निवासी ग्राम चौफेरी, थाना शारदानगर, जिला खीरी

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही दोनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

पंकज:

मु.अ.सं. 175/2025 थाना मैगलगंज (309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस)

मु.अ.सं. 791/2020 थाना कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी (धारा 354/376/506 भा.द.वि. व 3/4 डीपी एक्ट)

मु.अ.सं. 214/2025 थाना खीरी (191(2)/351(2)/352 बीएनएस एवं 3(1)द,3(1)ध,3(2)5ए एसीएसटी एक्ट)

छोटू:

मु.अ.सं. 175/2025 थाना मैगलगंज (309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस)

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

उ0नि0 अनूप कुमार मिश्रा

हे0का0 समरेन्द्र बहादुर

का0 इकराम खां

का0 सतीश कुमार

का0 अजय कुमार

सर्विलांस टीम:

उ0नि0 श्री बृजमोहन सैनी (प्रभारी)

कांस्टेबल महताब आलम

कांस्टेबल शरद शुक्ला

स्वाट टीम:

कांस्टेबल ओम मिश्रा

कांस्टेबल अरुण कुमार

कांस्टेबल विकास कुमार चौहान

कांस्टेबल विकास कुमार यादव

कांस्टेबल गोल्डन

कांस्टेबल सिकंदर

पुलिस का कहना है कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया गया है। फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button